Breaking News

मंत्रियों ने एक साल में कार्यकर्ता,विधायकों के कितने काम किए

भोपाल : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया तीन और चार मार्च को भोपाल आ रहे हैं। बावरिया इस बार मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। ये दो दिन उन्होंने मंत्रियों से मुलाकात के लिए ही निर्धारित किए हैं। बावरिया मंत्रियों से कुछ विशेष सवाल करने वाले हैं। मंत्रियों से पूछी जाने वाली ये प्रश्रोत्तरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयार की है। बावरिया मंत्रियों से पूछेंगे कि एक साल में उन्होंने कार्यकर्ताओं के कितने काम किए हैं। मंत्रियों से पूरे एक साल के काम का हिसाब-किताब मांगा जाएगा। मंत्रियों को भी ये संदेश दिया गया है कि वे इन दो दिनों में भोपाल में ही रहें। बावरिया की मुलाकात मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी होगी जिसमें वे राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

मंत्रियों से पूछे जाएंगे ये सवाल :
– एक साल में कितने कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारियों के काम किए।
– आप कितना समय बंगले पर कार्यकर्ताओं से मिलने में देते हैं।
– प्रभार के जिलों में कितनी बार गए और कितनी रातें गुजारीं।
– विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संपर्क कैसा है।
– आपने क्या-क्या विकास कार्य स्वीकृत कराए।
– आपने वचन पत्र के कितने वादे पूरे किए।

बावरिया नहीं करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात :
इस बार दीपक बावरिया दिल्ली से ही पूरा कार्यक्रम निर्धारित कर आ रहे हैं। बावरिया इस बार पहले से निर्धारित मुलाकातों के अलावा किसी अन्य नेता या कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने इस तरह का संदेश भी पीसीसी पहुंचाया है कि कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए पीसीसी न आएं और मिलने के लिए भोपाल आकर अनावश्यक परेशान न हों। जाहिर है कि इस बार का बावरिया का दौरा विशेष माना जा रहा है।

– मैं तीन मार्च को भोपाल आ रहा हंू। इस दौरान मंत्रियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। कुछ अपनी बात कहेंगे तो कुछ मंत्रियों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।
– दीपक बावरिया प्रदेश प्रभारी,कांग्रेस

Check Also

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित

🔊 Listen to this ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन …