Breaking News

नये कृषि कानून किसानों की आय बढ़ाने में सहयोगी- कृषि मंत्री

नये कृषि कानून किसानों की आय बढ़ाने में सहयोगी- कृषि मंत्री
कृषि विज्ञान केन्द्र की 28वीं कार्यशाला का शुभारंभ

शिवपुरी, 26 जुलाई 2021/
 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के कृषि विज्ञान केन्द्रों की 28वीं कार्यशाला का वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अटारी जबलपुर के माध्यम से मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के 81 कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा भाग लिया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश भर के किसानों के कल्याण और विकास के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए पूरे देश में 10 हजार से अधिक एफपीओ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा 6850 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। एफपीओ के माध्यम से छोटे-छोटे किसानों को जोड़कर 300-400 किसानों का एक समूह गठित कर किसान उत्पादक कंपनी बनाई जानी है, जिससे किसानों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत के तहत डेढ़ लाख करोड़ का प्रावधान भारत सरकार द्वारा किया गया है जिसमें से एक लाख करोड़ खेती एवं किसानी पर ही खर्च होना है। उन्होंने कहा कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की आय दुगुनी करने में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नवीनतम तकनीकी से अवगत कराने के साथ ही कृषि से जुड़े हुए अन्य व्यवसायों को करने पर प्रशिक्षण, प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षित कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र का ज्ञान जिले में हर आम किसान तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार के साथ तालमेल कर कार्य करने की जरूरत है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य के मंत्र को समझना होगा तभी खेती से अच्छा उत्पादन लेना संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया गया। साथ ही साथ ऑनलाइन माध्यम से ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप-महानिदेशक डॉ.ए.के. सिंह, डॉ.वी.पी. चहल, रा.वि.सिं.कृ.वि.वि. के कुलपति डॉ.एस.के. राव, निदेशक अटारी जबलपुर डॉ.एस.आर.के. सिंह के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं उनके विस्तार निदेशकों द्वारा जुड़कर अपने विचार रखे गये। कार्यशाला का आयोजन 28 जुलाई तक चलेगा जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी का अपने पूरे वर्ष किए गए कार्याें का प्रस्तुतीकरण 28 जुलाई को होगा। कृृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के प्रमुख डॉ.एस.पी. सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एम.के. भार्गव, वैज्ञानिक डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ.ए.एल.बसेड़िया द्वारा सहभागिता की जा रही है।

Check Also

मुक्तिधाम में अज्ञात कारणों के चलते भड़की आग, 1 हजार क्विंटल सहित अन्य सामान जलकर हुआ खाक, मौके पर प्रशासन

🔊 Listen to this Shivpuri शिवपुरी शहर के मुक्ति धाम में शनिवार की रात अंत्येष्टि …