Breaking News

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती से मिले डॉ. नरोत्तम मिश्रा

मंथन न्यूज़ भोपाल –केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा पुनरीक्षण एवं नदी विकास मंत्री सुश्री उमा भारती से जल संसाधन, जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज शाम मुलाकात की। डॉ. मिश्रा ने मध्यप्रदेश की सिंचाई योजनाओं और नदी जोड़ो परियोजनाओं पर बातचीत की। डॉ. मिश्रा ने केन्द्रीय मंत्री सुश्री भारती से आग्रह किया कि मध्यप्रदेश की सिंचाई योजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृति शीघ्र दिलवाने में सहयोग करें।

मुलाकात के अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक भी उपस्थित थे।
                                                             पूनम पुरोहित 

Check Also

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित

🔊 Listen to this ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन …