Breaking News

सरकार ने कन्या विवाह की राशि बढाकर 51 हजार की, शादी के बाद अभी तक दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

06 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की भेजी गई थी डिमांड।
37 लाख 8 हजार आयोजकों को दी जाने वाली राशि।
5 करोड़ 93 लाख 28 हजार दुल्हनों को दी जाने वाली राशि।
1083 दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि।

बैतूल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद सरकार ने कन्या विवाह योजना की राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दी थी। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गरीब दुल्हनों को शादी के दो माह के बाद भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।

सात जनपदों में हुए थे सामूहिक विवाह सम्मेलन
जिले की सात जनपदों में 1083 दुल्हनों को राशि का इंतजार है। विभाग के इन दुल्हनों को 5.52 करोड़ रुपए देने हैं औऱ विभाग इन पैसों के लिए शासन से पैसे की डिमांड कर रहा है पर अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। जनपदों द्वारा दुल्हनों से कहा जा रहा है कि अभी तक बजट नहीं मिला है। जिले की 3 जनपदों की केवल 153 दुल्हनों को ही योजना की राशि मिली है।

51 हजार रुपए मिलते हैं
सरकार के द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर 48 हजार रुपए दिए जाते हैं जबकि 3 हजार रुपए विवाह का आयोजन कराने वाली आयोजक संस्था को दिए जाते हैं।

15 जून को हुआ था आयोजन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए विवाह को जिले की कुछ जनपदों में दो माह का समय हो गया है। इसके बाद भी राशि नहीं मिली। प्रभात पट्टन में 15 जून, 17 जून को अमला, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी में 24 जून, भीमपुर में 25 जून, बैतूल में 10 जुलाई और आठनेर में 12 जुलाई को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

25 दुल्हनों की मिली राशि
चिचोली जनपद में 46 विवाह हुए थे। इसके लिए प्रशासन को 23 लाख 46 हजार रुपए की जरूरत थी। पर शासन के द्वारा विभाग को केवल 12 लाख 75 हजार रुपए की राशि मिली। जो 25 दुल्हनों को दे दी गई है। अभी तक 1236 विवाह हुए हैं और 12 निकाह हुए हैं।
स्थान कितने विवाह प्रभातपट्टन 41 आमला 61 मुलताई 34 शाहपुर 510 घोड़ाडोंगरी 230 भीमपुर 27 भैंसदेही 49 चिचौली 46 बैतूल 170 आठनेर 23
क्या कहना है कलेक्टर का
कलेक्टर तेजस्वी एस नायक का कहना है कि योजना के तहत कुछ राशि मिली थी इसे जनपदों को जारी कर दिया गया है। बाकि राशि के लिए सरकार को पत्र लिखा बै। राशि आते ही दुल्हनों के खाते में राशि दी जाएगी।

Check Also

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित

🔊 Listen to this ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे आएंगी शिवपुरी, करेंगी मातृशक्ति सम्मेलन …